Posts

वृंदावन पहुंचे विराट कोहली, पत्नी अनुष्का शर्मा संग बाबा नीम करोली आश्रम में लगाया ध्यान

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) बांग्लादेश दौरे के बाद क्रिकेट से कुछ दिनों के ब्रेक पर हैं. वह 10 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज से टीम इंडिया में वापसी करेंगे. इस बीच विराट अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ मथुरा-वृंदावन की आध्यात्मिक यात्रा पर हैं. Source: Link विराट कोहली यहां बाबा नीम करोली आश्रम पहुंचे और उन्होंने यहां ध्यान लगाया. इसके अलावा उन्होंने वृंदावन में भगवान बांके बिहारी के दर्शन भी किए. खबर है कि विराट और अनुष्का ने यहां आने का कार्यक्रम पहले ही बना लिया था. उन्हें बुधवार की दोपहर को यहां पहुंचना था लेकिन दोनों अपने निर्धारित समय से 3 घंटे पहले ही यहां पहुंच गए. दोनों ने सबसे पहले परिक्रमा मार्ग पर स्थित बाबा नीम करोली आश्रम पहुंचकर हनुमान जी और बाबा नीम करोली महाराज की समाधि स्थल के दर्शन किए. उन्होंने यहां बाबा की कुटिया पहुंचकर ध्यान भी लगाया. यह दोनों वृंदावन के एक होटल में ठहरे हैं. कौन हैं बाबा नीम करोली आध्यात्मिक गुरु के रूप में पूजे जाने वाले बाबा नीम करोली या बाबा नीब क...
Recent posts